- 2 Posts
- 1 Comment
बिहार में 24 घंटे से चल रहे हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद अब जनता दल (युनाइटेड) के नेता नीतीश कुमार ने एक बार फिर मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। सुबह 10 बजे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ बनने वाली उनकी इस सरकार को राज्यपाल केसरी नाथ त्रिपाठी ने शपथ दिलाई। इस नई सरकार में भाजपा विधानमंडल दल के नेता सुशील कुमार मोदी राज्य के नए उप मुख्यमंत्री होंगे। इसके अलावा भाजपा कोटे से लगभग दर्जन भर से अधिक विधायकों को भी सरकार में शामिल होने का मौका मिलेगा।
बता दें कि बिहार में लालू प्रसाद और उनके बेटे तेजस्वी यादव के ऊपर भ्रष्टाचार का आरोप लगने के बाद यह हाई वोल्टेज ड्रामा शुरू हुआ था। जहां नीतीश ने तेजस्वी का इस्तीफा मांगा, तो लालू ने कहा कि नीतीश इस्तीफा दे दें पर तेजस्वी इस्तीफा नहीं देंगे। फिर क्या कल शाम नीतीश के इस्तीफे के बाद 20 महीने से चल रही महागठबंधन की सरकार गिर गई।
Read Comments